खबरेंबिज़नेस

घर बैठे आधार से जोड़ें ईमेल आईडी: UIDAI ने नए ऐप पर शुरू की मुफ्त सेवा

UIDAI ने नए आधार ऐप के जरिए फ्री में ईमेल आईडी लिंक और अपडेट करने की सुविधा शुरू की है। 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीने तक यह सेवा मुफ्त रहेगी। पढ़ें पूरी खबर।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को एक बड़ी राहत दी है। अब लोग बिना किसी आधार केंद्र के चक्कर काटे, घर बैठे ही अपने मोबाइल से आधार में ईमेल आईडी जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि नए आधार ऐप (Aadhaar App) के जरिए यह बेहद खास और मुफ्त सुविधा शुरू की गई है।

6 महीने तक बिल्कुल मुफ्त रहेगी सेवा, सुरक्षा होगी मजबूत

UIDAI के अनुसार, आधार ऐप पर यह सेवा 1 जुलाई, 2026 से अगले छह महीनों के लिए पूरी तरह से मुफ्त रहेगी। इस नई सर्विस को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और लॉन्च होने के महज दो दिनों के भीतर ही 2.5 लाख से अधिक लोग इसका फायदा उठा चुके हैं।

आधार के साथ ईमेल आईडी लिंक होने का सबसे बड़ा फायदा सुरक्षा का है। जब भी आपके आधार का कहीं उपयोग या ऑथेंटिकेशन (प्रमाणीकरण) होगा, तो आपको तुरंत रियल-टाइम ईमेल नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इससे आधार के इस्तेमाल में पारदर्शिता बढ़ेगी और धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।

ऐप ने बनाए डाउनलोडिंग के नए रिकॉर्ड

नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च होने के महज पांच महीनों के भीतर 3.1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप की मदद से अब तक 40 लाख से अधिक लोग अपना मोबाइल नंबर और करीब 10 लाख लोग अपना घर का पता ऑनलाइन अपडेट कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button