राष्ट्रीय

₹99 में बच्चों के गंदे वीडियो! Instagram को सरकार का सख्त नोटिस, ‘तुरंत हटाओ Ad’

भारत सरकार ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को लेकर इंस्टाग्राम (मेटा) को सख्त नोटिस जारी किया है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों वॉट्सऐप-टेलीग्राम भी सरकार के रडार पर हैं।

मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इस समय भारत सरकार के कड़े रुख का सामना कर रहे हैं। वॉट्सऐप के बाद अब इंस्टाग्राम पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। एक मीडिया इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि इंस्टाग्राम पर मात्र 99 रुपये में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट (CSAM) को बढ़ावा देने वाले पेड विज्ञापन दिखाए जा रहे थे। इस गंभीर मामले को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मेटा को नोटिस जारी कर इन विज्ञापनों को तुरंत हटाने और इस पर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।

BBC की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ₹99 में Telegram पर मिल रहा था कंटेंट

एक जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इंस्टाग्राम पर ऐसे विज्ञापन धड़ल्ले से चल रहे थे जो यूजर्स को टेलीग्राम चैनलों पर रीडायरेक्ट करते थे। इन चैनलों पर ‘रेप वीडियो’ और ‘चाइल्ड वीडियो’ जैसे कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट बेचा जा रहा था। जब एक फर्जी अकाउंट बनाकर इसकी टेस्टिंग की गई, तो कुछ ही दिनों में फीड पर ऐसे विज्ञापन दिखाई देने लगे। इस पर सफाई देते हुए मेटा ने कहा कि कोई भी सिस्टम परफेक्ट नहीं होता है, लेकिन वे नियमों का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों को लगातार हटा रहे हैं।

वॉट्सऐप के ‘यूजरनेम फीचर’ पर भी लगी रोक

यह हफ्ता मेटा के लिए मुश्किलों भरा रहा है। इससे पहले बुधवार को सरकार ने वॉट्सऐप के आगामी ‘यूजरनेम फीचर’ को लेकर भी नोटिस थमाया था। सरकार का मानना है कि इस फीचर से डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ सकते हैं। केंद्र ने साफ निर्देश दिया है कि जब तक सरकार के साथ बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस फीचर की लॉन्चिंग पर रोक रहेगी।

पायरेसी को लेकर Telegram भी सरकार के रडार पर

सिर्फ मेटा ही नहीं, बल्कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर भी सरकार ने शिकंजा कसा है। फिल्मों और OTT कंटेंट की बड़े पैमाने पर हो रही पायरेसी को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को नोटिस भेजा है। सरकार ने टेलीग्राम को पायरेटेड कंटेंट पर तुरंत ऐक्शन लेने और 15 दिनों के भीतर ‘Action Taken Report’ सौंपने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button