छत्तीसगढ़

CG School Education: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति

CG School Education: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति देने की मंजूरी दी। सहायक शिक्षक से प्राचार्य तक को मिलेगा लाभ।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी और शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। शासन ने सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक के सभी शिक्षक संवर्गों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति (Re-appointment) प्रदान करने की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस फैसले से राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

निर्बाध रूप से जारी रहेगी विद्यार्थियों की पढ़ाई

मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।

  • जल्द शुरू होगी प्रक्रिया: आदेश में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया गया है कि वे पुनर्नियुक्ति संबंधी जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र शिक्षकों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्यवाही अपने स्तर पर जल्द से जल्द सुनिश्चित करें।
  • शिक्षण व्यवस्था में निरंतरता: शासन के इस निर्णय से शासकीय और पूर्णतः अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी और आगामी सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के संचालित हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button