अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में फिर कोहराम: विस्फोटक लदे ट्रक से उड़ाया कोस्ट गार्ड का शिविर, मलबे में तब्दील हुआ बेस

बलोचिस्तान के ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा आत्मघाती हमला। मजीद ब्रिगेड के धमाके में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा। पूरी खबर पढ़ें।

बलोचिस्तान. पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने ग्वादर जिले के जीवानी (पनवान क्षेत्र) में स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स के एक शिविर पर भीषण आत्मघाती हमला किया है। बीएलए के मुताबिक, इस हमले में 30 से अधिक पाकिस्तानी सैन्य कर्मी मारे गए हैं और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। संगठन ने हमले का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें एक ट्रक शिविर परिसर में घुसता है और उसके तुरंत बाद एक जोरदार विस्फोट होता है।

मजीद ब्रिगेड का आत्मघाती हमला और फतेह स्क्वाड की गोलीबारी

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह हमला शुक्रवार शाम को हुआ। संगठन की ‘मजीद ब्रिगेड’ के एक हमलावर ने बारूद से भरे ट्रक को कोस्ट गार्ड्स के कैंप से टकरा दिया, जिससे पूरा परिसर मलबे में तब्दील हो गया। इसके तुरंत बाद बीएलए के ‘फतेह स्क्वाड’ के लड़ाकों ने शिविर को चारों तरफ से घेरकर बचे हुए सैनिकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। उग्रवादी संगठन ने चेतावनी दी है कि बलोचिस्तान की पूर्ण स्वतंत्रता मिलने तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर ऐसे हमले जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button