मनोरंजन

फुकरे के बाद पहली बार परदे पर रोमांस करेंगे ऋचा और अली, दिल्ली की गलियों में सजेगी नई केमिस्ट्री!

ऋचा चड्ढा और अली फ़ज़ल पहली बार एक रॉम-कॉम फिल्म में रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। शाशी वर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की रिलीज डेट और पूरी डिटेल यहां पढ़ें।

मुंबई। बॉलीवुड के पावर कपल अली फ़ज़ल और ऋचा चड्ढा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ‘फुकरे’ फ्रेंचाइजी में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद, यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक-दूसरे के अपोजिट रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाली है। सीनवर्क प्रोडक्शंस और गिरिराज प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने जा रही एक अनटाइटल्ड सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में दोनों मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में मंझे हुए कलाकार कुमुद मिश्रा भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

शाशी वर्मा करेंगे निर्देशन, 2027 में रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म की कमान अभिनेता और निर्देशक शाशी वर्मा के हाथों में है, जो इससे पहले ‘बाला’ और ‘गुंजन सक्सेना’ जैसी फिल्मों में अभिनय और ‘मुर्गा ट्रॉफी’ का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के उत्तरार्ध में शुरू होगी और इसे अप्रैल 2027 में रिलीज करने की तैयारी है। अपनी नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर अली और ऋचा दोनों ही बेहद उत्साहित हैं और उनका मानना है कि दिल्ली के रंग में रंगी यह कहानी दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एक खूबसूरत सामाजिक संदेश भी देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button