छत्तीसगढ़

कालाबाजारी का जाल: राजश्री गुटखा महंगे दामों पर बेचने की शिकायतें बढ़ीं

रायपुर में राजश्री गुटखा की कथित कालाबाजारी और तय कीमत से अधिक वसूली के आरोप सामने आए हैं। जीएसटी वृद्धि का हवाला देकर एजेंसी मालिकों पर दुकानदारों से अधिक रकम लेने का आरोप, जांच की मांग तेज।

रायपुर. रायपुर जिले में राजश्री गुटखा की बिक्री को लेकर कालाबाजारी और अवैध मुनाफाखोरी के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कुछ बड़े व्यापारी और एजेंसी संचालक शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर गुटखा बेच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जीएसटी में 40% वृद्धि का हवाला देकर एजेंसी स्तर पर दुकानदारों से अधिक राशि वसूली जा रही है, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

दुकानदारों पर दबाव का दावा

एक स्थानीय दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर माल उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि वे तय कीमत पर बिक्री करते हैं, तो एजेंसी द्वारा सप्लाई रोक देने की चेतावनी दी जाती है। दुकानदारों का दावा है कि इस स्थिति में उनका मुनाफा घट रहा है और वे दोहरे दबाव में काम करने को मजबूर हैं।

उपभोक्ताओं में नाराजगी

उपभोक्ताओं का कहना है कि जिन पैकेटों पर 5 रुपये मूल्य अंकित है, उन्हें 7 रुपये तक में बेचा जा रहा है। एक उपभोक्ता ने बताया कि जब उन्होंने अधिक कीमत को लेकर सवाल किया तो दुकानदार ने एजेंसी के निर्देशों का हवाला दिया। इस तरह की वसूली से आम लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

प्रशासनिक कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगरानी के अभाव में यह कथित कालाबाजारी फल-फूल रही है। नागरिकों ने कलेक्टर और संबंधित विभागों से पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button