छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सूचना आयोग को मिला नया नेतृत्व, अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में बड़ी नियुक्तियां—रिटायर्ड IAS अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त, उमेश अग्रवाल और शिरीष चंद्र मिश्रा को सूचना आयुक्त पद की जिम्मेदारी।

नवा रायपुर. छत्तीसगढ़ में सूचना के अधिकार (RTI) के प्रभावी और सुचारू क्रियान्वयन को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15(3) के तहत राज्यपाल के निर्देशानुसार राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों के पद भरे गए हैं।

अमिताभ जैन बने राज्य मुख्य सूचना आयुक्त

सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अमिताभ जैन को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी। मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में वे RTI से जुड़े मामलों और अपीलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करेंगे।

इसलिए अटका था मामला

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर लंबे समय से नियुक्ति को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही थी। अब कोर्ट से स्थिति स्पष्ट होने के बाद रिटायर्ड CS अमिताभ जैन की नियुक्ति कर दी गई है।
साथ ही, राज्य सूचना आयुक्त के पद पर रिटायर्ड IAS उमेश अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार शिरीष चंद्र मिश्रा की भी नियुक्ति की गई है। ये सभी नियुक्तियां तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं।

आदेश में क्या लिखा है

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सभी पदों की सेवा शर्तें, वेतन और भत्ते भारत सरकार की अधिसूचना 24 अक्टूबर 2019 के तहत बनाए गए “सूचना का अधिकार (केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019” के अनुरूप होंगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार जारी किया गया है।

उमेश अग्रवाल और शिरीष चंद्र मिश्रा बने सूचना आयुक्त

राज्यपाल के नाम से जारी नियुक्ति आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के रूप में दो नई नियुक्तियां की गई हैं।

  • रिटायर्ड IAS अधिकारी उमेश अग्रवाल
  • वरिष्ठ पत्रकार शिरीष चंद्र मिश्रा

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button