राजनीतिक

बीजेपी अध्यक्ष चुनाव पर सस्पेंस, नितिन नबीन के लिए पीएम मोदी बनेंगे प्रस्तावक

बीजेपी को मकर संक्रांति के बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना तय, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे प्रस्तावक।

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वे मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह पार्टी की कमान संभालेंगे। मकर संक्रांति के बाद बीजेपी अध्यक्ष चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मकर संक्रांति के बाद शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

गुरुवार को मकर संक्रांति के बाद बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दो-तीन दिन के भीतर चुनाव का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। इसके बाद नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

पीएम मोदी से लेकर अमित शाह होंगे प्रस्तावक

नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों की सूची बेहद मजबूत मानी जा रही है। उनके नामांकन प्रस्तावकों में नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन ही नामांकन दाखिल करेंगे। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता के नामांकन की संभावना नहीं है। ऐसे में उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

बड़े स्तर पर तैयारियां

चुनाव को लेकर पार्टी संगठन में व्यापक तैयारियां चल रही हैं। नितिन नबीन के समर्थन में केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। उनके नामांकन के लिए प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों के साथ कई सेट में नामांकन पत्र तैयार किए जा रहे हैं।

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button