छत्तीसगढ़

रायपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: बजरंग दल की दबिश, 5 लोग हिरासत में

रायपुर

राजधानी में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. आधी रात में एक मकान पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबिश दी और धर्मांतरण कराने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के मुर्रा भट्टी इलाके का है.

बजरंग दल ने भुनेश्वर यादव के मकान में प्रार्थना सभा के जरिए करीब 70 लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.

इस मामले को लेकर गुढियारी थाना प्रभारी भेखलाल चंद्राकर ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे के भुनेश्वर यादव नामक युवक के घर में बवाल चल रहा था. बजरंग दल धर्मांतरण को लेकर भारी विरोध कर रहा था. इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button