मनोरंजन

फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलर रिलीज

मुंबई,

 विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे सितारों से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म कन्नप्पा की कहानी तिन्नाडु (विष्णु मंचू) नाम के एक ऐसे शख्स पर आधारित है जो एक महान योद्धा और धनुर्दारी है। उसके गांव और कबीले पर बुरे लोगों की नजर है जिनसे बचाने के लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार है।

गांव के लोगों को भगवान में आस्था है लेकिन थिन्नन नास्तिक है लेकिन एक वक्त आता है जब उसे भगवान शिव पर इस कदर आस्था हो जाती है कि उससे बड़ा कोई भक्त ही नहीं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शिवलिंग को कई लोग चुराने की कोशिश करते हैं, लेकिन 'तिन्नाडु' यानी विष्णु मांचू इसकी रक्षा करता है। तिन्नाडु उन लोगों को मार देता है जो शिवलिंग चुराने आते हैं और वह वहां के लोगों की रक्षा भी करता है। हालांकि वह भगवान में विश्वास नहीं रखता, उसके लिए शिवलिंग बस एक पत्थर है, तब भगवान शिव (अक्षय कुमार) तिन्नाडु को भक्ति की राह पर लाने के लिए रूद्र यानी प्रभास को भेजते हैं।फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू के पिता मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है।

 इस फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इस फिल्म में विष्णु मंचू,अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल (कैमियो), मोहन बाबू, काजल अग्रवाल, नयनतारा, प्रीति मुखुंदन और ब्रह्मानंदन अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म से अक्षय कुमार तेलुगु फिल्म में शुरुआत कर रहे है। यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

INE Desk

हम देश और दुनिया की हर बड़ी घटना को बिना किसी लाग-लपेट के, सटीक और तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हमारी टीम सच्चाई के लिए प्रतिबद्ध है और गहन विश्लेषण के साथ हर कोने से समाचार लाती है। चाहे राजनीति हो, व्यापार, खेल, मनोरंजन या टेक्नोलॉजी, हमारा उद्देश्य है कि आप हर विषय पर अपडेट रहें। हम गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता में विश्वास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button