खेल

कोहली के स्वभाव पर आर अश्विन की दो टूक, ‘बचपन जैसा एटीट्यूड’ बयान चर्चा में

विराट कोहली के शानदार फॉर्म पर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया। अश्विन बोले– कोहली बिना किसी दबाव के बचपन जैसी मानसिकता से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

नई दिल्ली. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 37 वर्षीय कोहली ने अपने वनडे भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों को लगभग विराम दे दिया है। अक्टूबर में वापसी के बाद से कोहली भारतीय टीम के लिए लगातार पांच 50+ स्कोर बना चुके हैं।

वडोदरा में खेले गए भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहले वनडे में कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने मुकाबला चार विकेट से रोमांचक अंदाज में जीता।

अश्विन ने की खुलकर तारीफ

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कोहली के माइंडसेट को लेकर बड़ी बात कही है। अश्विन का मानना है कि कोहली इस वक्त अपने पुराने दिनों की तरह खेल का मजा ले रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी में बचपन जैसा एटीट्यूड नजर आ रहा है।

‘कोहली के दिमाग में कुछ नहीं चल रहा’

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, “ऐसा लगता है कि उनके दिमाग में कुछ नहीं चल रहा। उन्होंने कोई बदलाव नहीं किया है। वह बस यह तय कर चुके हैं कि क्रिकेट का आनंद लेना है। वह बचपन की तरह खेल रहे हैं, लेकिन साथ में इतने सालों का अनुभव भी है।”

इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का नया मुकाम

वडोदरा वनडे के दौरान कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव भी हासिल किया। उन्होंने कुमार संगकारा (28,016 रन) को पीछे छोड़ा। इस सूची में उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) हैं।

श्रेयस अय्यर पर भी अश्विन की मुहर

अश्विन ने उपकप्तान श्रेयस अय्यर की भी सराहना की। पहले वनडे में अय्यर ने वापसी करते हुए 47 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। स्प्लीन इंजरी के चलते वह अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे।

अश्विन बोले, “वनडे क्रिकेट में श्रेयस भारत के लिए मिस्टर कंसिस्टेंट रहे हैं। वह आमतौर पर मैच फिनिश करके लौटते हैं। हालांकि, वापसी के बाद आउट होना समझ में आता है, खासकर जब काइल जैमीसन जैसी अच्छी गेंदबाजी सामने हो।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button