उत्तर प्रदेशराज्य

2030 विजन सेट: एएम ग्रुप–इन्वेस्ट यूपी पार्टनरशिप से रोजगार और निवेश को बढ़ावा

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में 25 अरब डॉलर के निवेश से 1GW AI-HPC हब स्थापित होगा। 289 एकड़ में बनने वाली इस परियोजना से हजारों नौकरियां और बड़े पैमाने पर FDI आएगा।

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी एआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एएम ग्रुप और राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी ‘इन्वेस्ट यूपी’ के बीच 1 गीगावॉट हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूट (HPC) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।
यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया।

289 एकड़ में विकसित होगा अत्याधुनिक एआई हब

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में इस परियोजना के लिए कुल 289 एकड़ भूमि आवंटित की गई है:

सेक्टर 28 – 114 एकड़

सेक्टर 8D – 175 एकड़

यह हब लगभग 5 लाख हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट्स से लैस होगा और 24×7 कार्बन-फ्री ऊर्जा (पवन, सौर और पम्प्ड स्टोरेज) से संचालित होगा।

2028 से संचालन, 2030 तक पूरी क्षमता

करीब 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रस्तावित निवेश वाली इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।

  • 2028 तक पहला चरण शुरू
  • 2030 तक 1GW की पूर्ण क्षमता हासिल करने का लक्ष्य

वैश्विक हाइपरस्केलर्स और रिसर्च संस्थानों को मिलेगा लाभ

एआई और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए यह हब:

  • वैश्विक हाइपरस्केलर्स
  • रिसर्च संस्थान
  • एंटरप्राइज सेक्टर
  • संप्रभु एआई मिशनों की जरूरतों को पूरा करेगा।
  • यह भारतीय डेवलपर्स को अत्याधुनिक चिपसेट्स तक पहुंच देकर घरेलू एआई इकोसिस्टम को मजबूती देगा।

‘एआई का लोकतंत्रीकरण’ होगा लक्ष्य

एएमजी एआई लैब्स ऊर्जा से लेकर इंटेलिजेंट टोकन तक पूरी वैल्यू चेन विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे एआई टेक्नोलॉजी की पहुंच व्यापक होगी।

हजारों नौकरियां और FDI को बढ़ावा

इस मेगा प्रोजेक्ट से:

  • बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI)
  • हजारों हाई-स्किल रोजगार
  • हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
  • एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में स्थानीय इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी।

राज्य सरकार के अनुसार यह परियोजना यूपी को डिजिटल अर्थव्यवस्था के अग्रिम राज्यों में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button