कब्ज की जड़ बन सकती हैं ये 5 चीजें, तुरंत करें डाइट से बाहर
अगर पेट ठीक से साफ न हो, तो पूरे दिन पेट में भारीपन, गैस और बेचैनी बनी रहती है। कई बार सही जानकारी न होने के कारण हम ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो कब्ज की समस्या को और गंभीर बना देती हैं।

अगर पेट ठीक से साफ न हो, तो पूरे दिन पेट में भारीपन, गैस और बेचैनी बनी रहती है। कई बार सही जानकारी न होने के कारण हम ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो कब्ज की समस्या को और गंभीर बना देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप उन खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं, जो पेट को और ज्यादा खराब कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें पेट साफ न होने पर भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
1. दूध और दूध से बने उत्पाद
पेट को दूध और उससे बने उत्पादों को पचाने में काफी समय लगता है। अगर आपका पेट पहले से ही साफ नहीं है, तो दूध, पनीर, चीज़ और दही जैसे पदार्थ खाने से परहेज करें। इस अवस्था में इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या और बढ़ सकती है।
2. चिप्स और तली-भुनी चीजें
पेट साफ न होने की स्थिति में चिप्स, समोसे, पकौड़े और दूसरी तली-भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए। इनमें वसा की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को धीमा कर देती है और कब्ज को गंभीर बना सकती है।
3. फ्रोजन और पैक्ड फूड
फ्रोजन व प्रोसेस्ड फूड पचने में भारी होते हैं। इनका सेवन करने से पेट और ज्यादा खराब हो सकता है, साथ ही गैस और अपच की समस्या भी बढ़ सकती है।
4. बिस्कुट और कुकीज़
बिस्कुट और कुकीज़ में मैदे की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कब्ज की समस्या को बढ़ाती है। पेट साफ न होने पर इनका सेवन पेट के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
5. कच्चा केला
वैसे तो पका हुआ केला पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन पेट साफ न होने की स्थिति में कच्चा केला बिल्कुल न खाएं। इससे कब्ज और ज्यादा बढ़ सकती है।



