खेल

सुपर-8 का बिगुल बजा! सेमीफाइनल की रेस के लिए शेड्यूल आउट

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले 21 फरवरी से शुरू। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के मैच से आगाज, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, ग्रुप डिटेल और सेमीफाइनल-फाइनल की तारीखें।

कोलंबो। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। लीग राउंड खत्म होने के बाद अब टूर्नामेंट में सिर्फ आठ टीमें बची हैं, जो सुपर-8 में खिताब की दावेदारी पेश करेंगी। सुपर-8 का पहला मुकाबला शनिवार (21 फरवरी) को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

ग्रुप स्टेज में कई रोमांचक मैच और बड़े उलटफेर देखने को मिले। प्री-सीडेड आठ टीमों में से सात ने सुपर-8 में जगह बनाई, जबकि ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया और उसकी जगह जिम्बाब्वे ने एंट्री कर इतिहास रच दिया।

सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमें

भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे ने अंतिम आठ में जगह बनाई है। इन टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप-1

भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे

ग्रुप-2

श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड

सुपर-8 में सभी मुकाबले सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेलेगी।

  • 22 फरवरी: भारत vs दक्षिण अफ्रीका — नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • 26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे — एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • 1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज — ईडन गार्डन्स, कोलकाता

सुपर-8 से फाइनल तक पूरा कार्यक्रम

सुपर-8 चरण 21 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 12 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट नॉकआउट दौर में प्रवेश करेगा।

मैच शेड्यूल

तारीख मुकाबला वेन्यू समय
21 फरवरी न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान RPS, कोलंबो शाम 7 बजे
22 फरवरी इंग्लैंड vs श्रीलंका पल्लेकेले दोपहर 3 बजे
22 फरवरी भारत vs दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद शाम 7 बजे
23 फरवरी जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज वानखेड़े, मुंबई शाम 7 बजे
24 फरवरी इंग्लैंड vs पाकिस्तान पल्लेकेले शाम 7 बजे
25 फरवरी न्यूजीलैंड vs श्रीलंका RPS, कोलंबो शाम 7 बजे
26 फरवरी दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज अहमदाबाद दोपहर 3 बजे
26 फरवरी भारत vs जिम्बाब्वे चेन्नई शाम 7 बजे
27 फरवरी इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड RPS, कोलंबो शाम 7 बजे
28 फरवरी पाकिस्तान vs श्रीलंका पल्लेकेले शाम 7 बजे
1 मार्च जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका दिल्ली दोपहर 3 बजे
1 मार्च भारत vs वेस्टइंडीज कोलकाता शाम 7 बजे

सेमीफाइनल और फाइनल

  • 4 मार्च: पहला सेमीफाइनल — कोलंबो/कोलकाता
  • 5 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल — वानखेड़े, मुंबई
  • 8 मार्च: फाइनल — अहमदाबाद/कोलंबो

हर मैच बनेगा सेमीफाइनल की राह का फैसला

ग्रुप-2 को सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है, जहां पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं ग्रुप-1 में भारत के सामने अफ्रीकी और कैरेबियाई चुनौती होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button