केंद्रीय मंत्री शिवराज रायपुर पहुंचे, स्मारक महोत्सव में शामिल होने राजनांदगांव रवाना
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रायपुर से राजनांदगांव पहुंचे, जहां वे जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे। वहीं दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महिला समन्वय समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ से कई नेता भाग लेंगी।

रायपुर. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रायपुर पहुंचे और वहां से राजनांदगांव के लिए रवाना हुए। राजनांदगांव में वे प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे और इसके पश्चात दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
इधर, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला समन्वय समिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन आज दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी तथा महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से भाग लेंगी। बैठक एवं कार्यशाला के दौरान महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।




