मनोरंजन

रोल से रिश्ते तक: शूटिंग के दौरान भाग्यश्री बनीं गाइड और सपोर्ट

सन नियो के शो ‘सत्या साची’ में बहनों का भावुक रिश्ता दर्शकों का दिल जीत रहा है। अभिनेत्री आनंदिता साहू ने बताया कैसे शूटिंग के दौरान भाग्यश्री मिश्रा उनके लिए बड़ी बहन जैसी बन गईं।

मुंबई. अभिनेत्री आनंदिता साहू का कहना है कि सत्या साची की शूटिंग के दौरान उनकी को-स्टार भाग्यश्री मिश्रा उनके लिए सच में बड़ी बहन जैसी बन गई हैं। दो बहनों का रिश्ता हमेशा से खास होता है और कुछ ऐसा ही भावुक रिश्ता इन दिनों सन नियो के इस शो में दर्शकों को देखने को मिल रहा है।

शो में आया भावनात्मक मोड़, बहन की रक्षा के लिए सत्या का बड़ा फैसला

अब तक दर्शक सत्या और साची के बीच प्यार, छोटी-छोटी नोंकझोंक और दोनों बहनों के अटूट रिश्ते को देख चुके हैं। लेकिन अब कहानी एक नए और भावनात्मक मोड़ पर पहुंच गई है, जहां सत्या अपनी बड़ी बहन साची की सुरक्षा के लिए एक बड़ा और कठिन फैसला लेती है।

आनंदिता साहू बोलीं- ऑफ-स्क्रीन भी है खास बॉन्डिंग

शो में सत्या का किरदार निभा रहीं आनंदिता साहू ने कहा, “शूटिंग के दौरान भाग्यश्री मेरे लिए सच में बड़ी बहन जैसी बन गई हैं। हमारी बॉन्डिंग सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी बहुत खास है। शो में सत्या, विक्रांत से शादी सिर्फ अपनी बहन की रक्षा के लिए करती है। यह उसके जीवन का बहुत बड़ा त्याग है। सच कहूं तो अगर असल जिंदगी में भी मुझे भाग्यश्री के लिए ऐसा कोई बलिदान देना पड़े, तो मैं बिना सोचे समझे कर दूंगी।”

दो बहनों की कहानी, साहस और त्याग का संगम

‘सत्या साची’ एक छोटे से गांव की दो बहनों—सत्या और साची—की कहानी है। जहां सत्या निडर, साहसी और हर चुनौती का सामना करने वाली है, वहीं साची शांत स्वभाव की है और परिवार की भलाई के लिए हर तरह का त्याग करने को तैयार रहती है।

दोनों का यह रिश्ता सिर्फ बहनों के प्यार तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी मां से किए गए एक पवित्र वादे से भी जुड़ा हुआ है, जो कहानी को और भी भावनात्मक बना देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button