मध्य प्रदेश

जनभागीदारी का उत्सव: राज्य मंत्री गौर ने किया ‘सक्षम’ महोत्सव का उद्घाटन

भोपाल में सक्षम 2026 के शुभारंभ पर मंत्री कृष्णा गौर ने ईंधन संरक्षण को भविष्य के लिए आवश्यक बताया। तेल कंपनियों के संयुक्त प्रयास से जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

भोपाल. पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को ऑयल इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम 2026) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ईंधन संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तेल कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सक्षम पखवाड़ा को एक सराहनीय पहल बताया।

आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है ईंधन संरक्षण

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि ईंधन का संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि तेल कंपनियों का यह सामूहिक प्रयास न केवल अपने निर्धारित लक्ष्यों तक पहुंचेगा, बल्कि इसके सकारात्मक परिणाम समाज में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेंगे।

बच्चों की सहभागिता से मजबूत होगी जागरूकता

कार्यक्रम में बच्चों की सक्रिय सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी में जागरूकता ही वास्तविक और स्थायी बदलाव की नींव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ईंधन की बचत को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

ऊर्जा संरक्षण पर विभिन्न उपायों की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा संरक्षण से जुड़े विभिन्न उपायों और जन-जागरूकता गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान लोगों को जिम्मेदार और जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक एवं राज्य प्रमुख अजय कुमार श्रीवास्तव,
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड सेंट्रल जोन के जोनल हेड अश्विन योगेश सिन्हा, गेल इंडिया लिमिटेड से रंजन कुमार तथा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के राज्य प्रमुख नीरज उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button