छत्तीसगढ़
CG News: जनसमस्याओं पर सीधी बात; 8 को रायपुर में मुख्यमंत्री साय करेंगे लोगों से संवाद
रायपुर में 8 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन में जनता से संवाद करेंगे। वहीं महासमुंद के ग्राम घोड़ारी में 30 जनवरी को अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर आयोजित होगा।

CG News: रायपुर. मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में 8 जनवरी, गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और निराकरण की दिशा में त्वरित कार्रवाई करेंगे।
त्वरित और संवेदनशील निराकरण के निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, संवेदनशील और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र समाधान मिल सके। जनदर्शन को शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताया गया है।




