रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर — ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के चलते रूट रिवाइज
लखनऊ मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते 25 फरवरी को गोंदिया–बरौनी और दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी। शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ा गया।

बिलासपुर. उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के व्यास नगर–काशी सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कई गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।
इन ट्रेनों का बदला जाएगा रूट
गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस
- प्रस्थान तिथि – 25 फरवरी 2026
- यह ट्रेन अब
- चुनार
- प्रयागराज
- फाफामऊ
- जंघई
- जौनपुर
- मार्ग से होकर बरौनी जाएगी।
गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस
प्रस्थान तिथि – 25 फरवरी 2026
यह ट्रेन अब
मानिकपुर
प्रयागराज
माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़
सुल्तानपुर
अयोध्या धाम
गोरखपुर
के रास्ते नौतनवा पहुंचेगी।
शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच
यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कन्फर्म बर्थ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार–एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ने का फैसला किया है।
यह सुविधा इन तिथियों पर मिलेगी
18030 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस
21 से 27 फरवरी 2026 (शालीमार से चलने पर)
18029 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस
23 से 28 फरवरी 2026
1 मार्च 2026 (एलटीटी से चलने पर)
रेलवे के अनुसार इस व्यवस्था से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
- यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेटेड रूट और समय जरूर चेक करें
- रिजर्वेशन चार्ट में कोच पोजिशन देख लें
- स्टेशन पर समय से पहले पहुंचे




