विदेश
सुबह की पहली रोशनी के साथ हमला, पाकिस्तान ने TTP के ठिकानों को बनाया निशाना
पाकिस्तान ने अफगान सीमा पर एयरस्ट्राइक कर TTP के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। आत्मघाती हमले के बाद हुई इस कार्रवाई से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका है।

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने रविवार तड़के अफगानिस्तान की सीमा से सटे इलाकों में एयरस्ट्राइक कर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्रवाई में टीटीपी के कई लड़ाके मारे गए हैं। सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें विस्फोट की तीव्रता देखी जा सकती है।
आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान का एक्शन
- बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले के बाद की गई।
- खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया गया था
- इस दौरान सुरक्षाबलों पर हमला हुआ
- लेफ्टिनेंट कर्नल शहजादा गुल फराज और सिपाही करामत शाह शहीद हुए
- पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के अनुसार मुठभेड़ में पांच आतंकवादी भी मारे गए थे।
सुरक्षाबलों के काफिले को बनाया गया निशाना
प्रवक्ता के मुताबिक, आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे वाहन से सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया। इससे पहले बन्नू शहर में एक वाहन सवार आत्मघाती हमलावर को रोक लिया गया था, जिससे बड़ा हमला टल गया।
हाल के हमलों ने बढ़ाई थी चिंता
कुछ दिन पहले मलांगी क्षेत्र में मदरसे के पास हुए भीषण धमाके में आसपास की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था।
- पहले गोलीबारी
- फिर जोरदार विस्फोट
- इलाके में धुआं ही धुआं
- इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे।
अफगानिस्तान के साथ बढ़ सकता है तनाव
पाकिस्तान पहले भी सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक कर चुका है, जिसके बाद तालिबान के साथ संबंधों में तनाव बढ़ा है।
- कई बार सीमा पर गोलीबारी
- युद्ध जैसे हालात
इस बार भी क्षेत्रीय स्थिति के बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।




