प्रतिभा का सम्मान: सीएम ने 10 व्यक्तिगत व 3-3 युवक/महिला मंगल दलों को दिया सम्मान
राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 26 करोड़ के ग्रामीण स्टेडियमों का शिलान्यास और 21 करोड़ के मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण किया, साथ ही विवेकानंद युवा पुरस्कार प्रदान किए।

लखनऊ. राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सुल्तानपुर, कासगंज और फतेहपुर में ग्रामीण स्टेडियमों का शिलान्यास किया, जो करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगे। इसके साथ ही उन्होंने खेलो इंडिया योजना के तहत 21 करोड़ रुपये से बने पांच मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण भी किया।
लखनऊ सहित पांच जिलों में मल्टीपर्पज हॉल का शुभारंभ
खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत जिन मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन हुआ, वे—
- लखनऊ – 2 हॉल
- हरदोई – 1 हॉल
- कन्नौज – 1 हॉल
- सहारनपुर – 1 हॉल
इन हॉलों से युवाओं को खेल, फिटनेस और सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विवेकानंद युवा पुरस्कार का वितरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तर पर विवेकानंद युवा पुरस्कार भी प्रदान किए। यह सम्मान व्यक्तिगत श्रेणी के साथ-साथ युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को दिया गया।
- विवेकानंद यूथ अवार्ड – व्यक्तिगत श्रेणी
- (₹50,000 का चेक, प्रशस्ति पत्र और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा)
- अभिनीत कुमार मौर्य – हरदोई
- महिका खन्ना – शाहजहांपुर
- प्रणव द्विवेदी – गोरखपुर
- शिखा सहलोत – गाजियाबाद
- अभिषेक पांडेय – मऊ
- सचिन गौरी वर्मा – गोरखपुर
- संजना सिंह – बरेली
- मार्तंड राम त्रिपाठी – गोरखपुर
- साक्षी झा – गाजियाबाद
- दिव्यांश टंडन – मेरठ
युवक मंगल दल पुरस्कार
- संतकबीर नगर – सेमरियावां ग्राम पंचायत (रिजवान मुनीर)
- बिजनौर – शहदपुरगुलाल ग्राम पंचायत (घनश्याम सिंह)
- शाहजहांपुर – चौधेरा ग्राम पंचायत (इंद्रजीत लोधी, आशीष)
महिला मंगल दल पुरस्कार
- बिजनौर – बसेड़ाखुर्द ग्राम पंचायत (दामिनी)
- फिरोजाबाद – अकबरपुर सराय ग्राम पंचायत (शिवानी चंदेल, अंजली चंदेल)
- संतकबीर नगर – पसाई ग्राम पंचायत (सुमन कुमारी, राधिका)
पुरस्कार राशि
- प्रथम पुरस्कार: ₹1 लाख
- द्वितीय पुरस्कार: ₹50 हजार
- तृतीय पुरस्कार: ₹25 हजार साथ में प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र, ट्रॉफी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भी प्रदान की गई।
युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। ग्रामीण स्टेडियम और मल्टीपर्पज हॉल आने वाले समय में ग्रासरूट लेवल पर प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बनेंगे।




