पावरफुल बैटरी, स्मार्ट परफॉर्मेंस: मोटो जी पॉवर (2026) लॉन्च
Motorola ने बजट सेगमेंट में Moto G Power (2026) लॉन्च किया। जानिए इसके फीचर्स, 120Hz डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, 5200mAh बैटरी, कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी।
नई दिल्ली. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी पावर (2026) लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो किफायती कीमत में दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा और मजबूत ड्यूरेबिलिटी चाहते हैं।
डिस्प्ले: बड़ा स्क्रीन, स्मूद एक्सपीरियंस
मोटो जी पावर (2026) में 6.8 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 8GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित MyUX इंटरफेस के साथ आता है।
कैमरा: 50MP OIS के साथ दमदार सेटअप
कैमरा सेगमेंट में मोटो जी पावर (2026) में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है।
ऑडियो और कनेक्टिविटी फीचर्स
- ऑडियो के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
- कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G SA/NSA, डुअल सिम + eSIM, Wi-Fi ac, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB-C पोर्ट शामिल हैं।
ड्यूरेबिलिटी: पानी और धूल से पूरी सुरक्षा
मोटो जी पावर (2026) को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनता है। इसके साथ ही फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे मजबूत और भरोसेमंद बनाता है।
कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन की कीमत 299.99 डॉलर (करीब 27,100 रुपये) रखी गई है। यह फोन जनवरी 2026 से कनाडा और यूके में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।




