मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग राजपत्रित अधिकारी संघ की बैठक समन्वय भवन भोपाल में आयोजित की गई

भोपाल
बैठक में विभागीय अधिकारी संघ के संरक्षक अरुण माथुर, सेवानिवृत्त अपर आयुक्त, ब्रजेश शरण शुक्ल, सेवानिवृत्त अपर आयुक्त एवं पी एस तिवारी, सेवानिवृत्त अपर आयुक्त की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।
अध्यक्ष – मनोज कुमार गुप्ता, संयुक्त आयुक्त उपाध्यक्ष (2) – श्रीमती अरुण दुबे, संयुक्त आयुक्त एवं महेंद्र दीक्षित, संयुक्त आयुक्त जनरल सेक्रेटरी- केके द्विवेदी, संयुक्त आयुक्त कोषाध्यक्ष- आरएस विश्वकर्मा, उपायुक्त संयुक्त सचिव (2) – श्रीमती श्वेता रावत, उपायुक्त एवं अरविंद बौद्ध सहायक आयुक्त को सर्वसम्मिति से मनोनीत किया गया। साथ ही आवश्यक सहयोग हेतु मुख्यालयीन प्रतिनिधि ऋतुराज रंजन, संयुक्त आयुक्त एवं अंबरीश वैद्य संयुक्त आयुक्त को नामांकित किया गया।
संभागीय प्रतिनिधि निम्नानुसार नामांकित किए गए -जबलपुर संभाग से डॉ अरुण मसराम, सहायक आयुक्त भोपाल संभाग से श्रीमती अंजुली धुर्वे, सहायक आयुक्त चंबल संभाग से सुअनिता उईके , संयुक्त आयुक्त ग्वालियर संभाग से मुकेश जैन , उपायुक्त सागर संभाग से सौरभ कोठिया , सहायक आयुक्त इंदौर संभाग से वर्षा श्रीवास , उपायुक्त रीवा संभाग से दीप्ति बनवासी , उपायुक्त शहडोल संभाग से श्रीमती सुनीता गोठवाल, उपायुक्तनर्मदापुरम संभाग से शिवम मिश्रा, उपायुक्त उज्जैन संभाग से ओ पी गुप्ता , उपायुक्त।
बैठक में नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष द्वारा विभागीय एवं अधिकारियों के हितों से जुड़े आगामी कार्यों की रूपरेखा के बारे में सभी उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में संभागीय संयुक्त आयुक्तों एवं जिलों से उपयुक्तों एवं सहायक आयुक्तों द्वारा ऑनलाइन जुड़ कर सहभागिता की गई। आभार प्रदर्शन पूर्व जनरल सेक्रेटरी डीपी सिंह संयुक्त आयुक्त द्वारा किया गया तथा नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं व्यक्त की गई।




