छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की राजनीति पर दिल्ली में मंथन, रमन सिंह–नितिन नबीन की अहम बैठक

दिल्ली प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh ने भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष (राष्ट्रीय) एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी Nitin Nabin से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने उन्हें नए दायित्व के लिए मंगलकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन, समसामयिक राजनीतिक विषयों और आगामी रणनीतियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. रमन सिंह ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के अनुभव और नेतृत्व में Bharatiya Janata Party संगठन को नई मजबूती मिलेगी और छत्तीसगढ़ सहित देशभर में पार्टी के विस्तार को गति प्राप्त होगी।




