लाइफस्टाइल

चेहरे की रौनक लौटाएं: डार्क सर्कल हटाने के असरदार घरेलू नुस्खे

डार्क सर्कल्स से परेशान हैं? जानिए खीरा, आलू, टमाटर, दूध और टी-बैग्स जैसे आसान घरेलू नुस्खे, जो बिना केमिकल के आंखों के नीचे काले घेरे कम करने में मदद करेंगे।

नई दिल्ली. डार्क सर्कल्स आजकल एक आम समस्या बन चुके हैं। नींद की कमी, हार्मोनल बदलाव, अनियमित लाइफस्टाइल या फिर जेनेटिक कारणों से आंखों के नीचे काले घेरे दिखाई देने लगते हैं। इन्हें दूर करने के लिए बाजार में कई केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन सेंसिटिव स्किन वाले लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे में कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे डार्क सर्कल्स को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

खीरा और एलोवेरा का पेस्ट

एक खीरा लें और उसे ब्लेंड कर लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर दोबारा ब्लेंड करें। इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और कालापन कम होगा।

टमाटर और नींबू का रस

टमाटर डार्क सर्कल्स के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। टमाटर के रस में नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं और हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं। इससे त्वचा निखरी और फ्रेश नजर आती है।

आलू का रस

आलू के रस में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर रूई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। नियमित इस्तेमाल से काले घेरे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

ठंडे टी-बैग्स

टी-बैग्स को कुछ देर पानी में भिगोकर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर इन्हें आंखों पर रखकर 10 मिनट तक आराम करें। रोजाना ऐसा करने से डार्क सर्कल्स में जल्दी राहत मिलती है।

ठंडा दूध

कच्चे दूध को ठंडा कर लें और कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने से कालापन कम होता है और त्वचा को पोषण मिलता है।

संतरे के छिलके और गुलाब जल

संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और आंखों के नीचे लगाएं। यह नुस्खा त्वचा को ब्राइट बनाने में मदद करता है।

दही और नींबू का मिश्रण

दो चम्मच दही में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर 10–15 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button