दिल दहला देने वाली घटना: युवती के साथ बर्बरता, आरोपी पर गंभीर आरोप
गुरुग्राम में 19 वर्षीय छात्रा के साथ लिव-इन पार्टनर की दरिंदगी, मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग। आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सफदरजंग अस्पताल में भर्ती।

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि युवक ने पहले शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद में शक के चलते उसे बेरहमी से पीटा, चाकू से हमला किया और प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नामी यूनिवर्सिटी की बायोटेक छात्रा, त्रिपुरा की रहने वाली
पीड़िता गुरुग्राम की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई कर रही है और मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है।
वह सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में आरोपी शिवम (19) के साथ लिव-इन में रह रही थी।
तीन दिन तक करता रहा अत्याचार
पीड़िता के मुताबिक आरोपी —
- शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाता रहा
- शक के चलते मारपीट करता था
- उसे जान से मारने की धमकी देता था
- 16 फरवरी को आरोपी ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं।
स्टील की बोतल से हमला, चाकू से कई वार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि —
- स्टील की बोतल से सिर पर वार किया
- सिर दीवार और फर्नीचर से टकराया
- मटका सिर पर फोड़ा
- पैर में चाकू से कई वार किए
- प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी
- इसके अलावा आरोपी ने न्यूड वीडियो बनाने का भी आरोप है।
सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती
जांच में सामने आया कि —
- दोनों की दोस्ती पिछले साल सितंबर में एक सोशल मीडिया ऐप के जरिए हुई
- कुछ ही दिनों में रिश्ता प्यार में बदल गया
- शादी के वादे के बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे
- शादी को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।
मां के फोन से बची जान
घटना के दौरान पीड़िता की मां का फोन आया। फोन पर बेटी की चीखें सुनकर मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बादशाहपुर थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची —
- कमरा अंदर से बंद था
- दरवाजा तोड़ा गया
- छात्रा खून से लथपथ हालत में मिली
- आरोपी मौके पर मौजूद था
- पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस प्रवक्ता संदीप तूरन के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
पीड़िता के हाथ, पैर, मुंह और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें हैं। सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।




