सोना-चांदी में तेज गिरावट: गोल्ड 487 रुपए नीचे, सिल्वर 2,119 रुपए टूटी
एमसीएक्स पर मंगलवार को सोना और चांदी वायदा गिरावट के साथ खुले। सोना 600 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी में भी कमजोरी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव।

नई दिल्ली. मंगलवार को सोने और चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रुख के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ खुलीं, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर दिखाई दी। वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव का असर घरेलू बाजार पर भी साफ नजर आया।
एमसीएक्स पर सोना फिसला
एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रेक्ट 607 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,523 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,34,130 रुपये था। शुरुआती कारोबार में सोना करीब 487 रुपये टूटकर 1,33,643 रुपये के आसपास कारोबार करता देखा गया।
चांदी में भी कमजोरी, 2,800 रुपये से ज्यादा टूटी
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी दबाव में रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 2,845 रुपये की गिरावट के साथ 1,95,056 रुपये प्रति किलो पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,97,901 रुपये था।
कारोबार के दौरान चांदी करीब 2,119 रुपये की गिरावट के साथ 1,95,782 रुपये के आसपास कारोबार करती दिखी। दिन के दौरान चांदी ने 1,95,056 रुपये का निचला और 1,95,994 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा भाव दबाव में रहे। कॉमेक्स पर सोना 4,334.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 4,335.20 डॉलर था। कारोबार के दौरान यह 23.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,311.70 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी 64.11 डॉलर प्रति औंस पर खुली और 0.88 डॉलर टूटकर 63.70 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार करती नजर आई।
निवेशकों की नजर आगे के संकेतों पर
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर की चाल और मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब महंगाई से जुड़े आंकड़ों और केंद्रीय बैंकों की आगे की नीतियों पर रहेगी, जिससे सोने-चांदी की दिशा तय हो सकती है।




