देश

पीएम मोदी की बड़ी सौगात: पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और 6 अमृत भारत एक्सप्रेस लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। कोलकाता–गुवाहाटी रूट के साथ छह नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू होंगी।

नई दिल्ली. देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है। अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन कोलकाता–गुवाहाटी रूट पर चलेगी और लंबी दूरी की यात्राओं को अधिक आरामदायक बनाएगी।

मालदा टाउन से दिखेगी हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच संचालित होगी। स्लीपर कोचों से लैस यह ट्रेन रात की यात्राओं के लिए एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है।

छह नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी होंगी शुरू

वंदे भारत स्लीपर के साथ ही यात्रियों को छह नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात भी मिलेगी। इन ट्रेनों की सेवाएं 17 और 18 जनवरी से शुरू हो जाएंगी।

नई अमृत भारत एक्सप्रेस रूट्स

  • 16107/16108 – तांबरम ↔ संतरागाछी
  • 16597/16598 – सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु ↔ अलीपुरद्वार जंक्शन
  • 16523/16524 – सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु ↔ बालुरघाट
  • 16223/16224 – सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु ↔ राधिकापुर
  • 20603/20604 – न्यू जलपाईगुड़ी ↔ नागरकोइल
  • 20609/20610 – न्यू जलपाईगुड़ी ↔ तिरुचिरापल्ली

52 हफ्तों में 52 सुधार: रेल मंत्री

दिल्ली में आयोजित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2026 में भारतीय रेलवे में बड़े सुधार देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू किए जाएंगे।

AI और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस

रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेनों में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए नया स्ट्रक्चरल तरीका अपनाया जाएगा। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़े पैमाने पर उपयोग होगा, जिससे संचालन, सुरक्षा और यात्री अनुभव में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button