छत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट रिवीजन का असर: 2.17 लाख मतदाता घटे, चुनावी गणित बदला

दुर्ग जिले में SIR के बाद मतदाता सूची जारी, 2.17 लाख वोटर कम हुए। वैशाली नगर में सबसे ज्यादा 44,746 नाम कटे। जानें विधानसभा वार पूरा आंकड़ा।

दुर्ग. चार महीने तक चले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के बाद शनिवार को दुर्ग जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इस प्रक्रिया के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 31 अक्टूबर 2025 की स्थिति में जहां कुल 14,52,509 मतदाता थे, वहीं अंतिम प्रकाशन में यह संख्या घटकर 12,35,230 रह गई। यानी जिले में कुल 2,17,279 मतदाता कम हो गए।

मतदाताओं का जेंडर आंकड़ा

अंतिम सूची के अनुसार:

  • महिला मतदाता – 6,20,522
  • पुरुष मतदाता – 6,14,665
  • तृतीय लिंग – 43

किस विधानसभा में कितने वोटर घटे

वैशाली नगर – सबसे ज्यादा कटे नाम

  • पहले: 2,54,291
  • अब: 2,09,545
  • कमी: 44,746

दुर्ग शहर

  • पहले: 2,36,265
  • अब: 1,95,368
  • कमी: 42,954

अहिवारा

  • पहले: 2,43,616
  • अब: 2,20,425
  • कमी: 39,358

भिलाई नगर

  • पहले: 1,63,324
  • अब: 1,27,023
  • कमी: 36,301

दुर्ग ग्रामीण

  • पहले: 2,22,544
  • अब: 1,95,368
  • कमी: 27,176

पाटन में सबसे कम नाम कटे

  • पहले: 2,22,681
  • अब: 2,05,556
  • कमी: 17,125

मतदाताओं की नई संख्या के हिसाब से पाटन अब जिले का दूसरा सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र बन गया है।

अन्य क्षेत्रों का आंकड़ा

  • साजा (आंशिक) – 7,359 कम
  • बेमेतरा (आंशिक) – 2,260 कम

प्रारूप प्रकाशन के बाद बढ़े 31,786 मतदाता

  • SIR के तहत 4 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक घर-घर सर्वे कर गणना पत्रक भरे गए।
  • 23 दिसंबर 2025 को प्रारूप प्रकाशन
  • उस समय मतदाता – 12,03,444
  • दावा-आपत्ति और सुनवाई के बाद अंतिम सूची में 31,786 मतदाता बढ़े।

क्या है SIR प्रक्रिया

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत:

  • मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नाम हटाए जाते हैं
  • नए पात्र मतदाताओं को जोड़ा जाता है
  • मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button