देश

प्रदूषण का कहर: GRAP-4 के चलते दिल्ली-NCR में वाहन प्रतिबंध, स्कूलों पर बड़ा फैसला संभव

दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 पार होने के बाद GRAP-4 लागू। ट्रकों, BS-III/BS-IV वाहनों पर रोक, निर्माण कार्य बंद और स्कूल हाईब्रिड मोड में।

दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार जाने के बाद 24 दिन बाद फिर से GRAP-4 की सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। इसके चलते जहां लाखों वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है, वहीं स्कूलों के नियमित संचालन पर भी असर पड़ा है।

क्यों लागू किया गया GRAP-4?

Commission for Air Quality Management (CAQM) के अनुसार, शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली का औसत AQI 400 दर्ज किया गया, जो रात 8 बजे बढ़कर 428 तक पहुंच गया। प्रदूषण के तेजी से बढ़ते स्तर को देखते हुए CAQM की आपात बैठक बुलाई गई।

पश्चिमी विक्षोभ और हवा की कम गति के कारण प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका जताई गई, जिसके चलते पहले से लागू GRAP-1, 2 और 3 के साथ अब GRAP-4 की पाबंदियां भी लागू कर दी गईं।

GRAP-4 के तहत दिल्ली में ट्रकों पर रोक

GRAP-4 लागू रहने के दौरान:

  • डीजल से चलने वाले ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर पूरी तरह पाबंदी
  • आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े ट्रकों को छूट
  • इन गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री प्रतिबंधित
  • दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-VI से कम मानक की गाड़ियों की एंट्री पर रोक
  • नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि में रजिस्टर्ड BS-VI से कम वाहन दिल्ली नहीं आ सकेंगे
  • CNG वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट
  • नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा

एनसीआर में किन वाहनों पर पाबंदी?

  • BS-III पेट्रोल
  • BS-IV डीजल कारें
  • यह पाबंदी दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में लागू रहेगी

निर्माण कार्यों पर पूर्ण रोक

दिल्ली-एनसीआर में:

  • सभी प्रकार के निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों पर रोक
  • केवल अत्यावश्यक परियोजनाओं को सीमित शर्तों पर अनुमति

स्कूल हाईब्रिड मोड में चलेंगे

  • 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाएं हाईब्रिड मोड में
  • दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में
  • नर्सरी से 9वीं और 11वीं तक
  • ऑनलाइन + फिजिकल क्लास की व्यवस्था
  • स्थिति बिगड़ने पर संबंधित राज्य सरकारें छुट्टी या समय परिवर्तन के आदेश भी जारी कर सकती हैं

24 दिन बाद लौटीं सबसे सख्त पाबंदियां

  • GRAP-4 को प्रदूषण नियंत्रण का सबसे सख्त चरण माना जाता है।
  • पिछली बार 13 दिसंबर को GRAP-4 लागू हुआ था
  • 24 दिसंबर को स्थिति सुधरने पर इसे हटाया गया
  • अब 24 दिन बाद एक बार फिर हालात बिगड़ने पर GRAP-4 लागू करना पड़ा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button