मध्य प्रदेश

सीधी में बदलेगी विकास की तस्वीर: सीएम मोहन यादव आज करेंगे ₹213 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

सीधी के बहरी में CM डॉ. मोहन यादव 201.64 करोड़ रुपये के 209 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। 179 परियोजनाओं का लोकार्पण, 30 का शिलान्यास और ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के तहत 505 लाभार्थियों को सहायता।

सीधी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में 201 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कुल 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

179 विकास कार्यों का लोकार्पण, 30 का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 68 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 179 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। ये परियोजनाएं अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पंचायत वाटरशेड, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत हैं। इनसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी।

इसके साथ ही 133 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत वाले 30 नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। ये कार्य पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–वाटरशेड विकास), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू विभाग और लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) से जुड़े हैं।

‘एक बगिया मां के नाम’ योजना से 505 परिवारों को लाभ

कार्यक्रम के दौरान ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के अंतर्गत 505 लाभार्थियों को 11 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि वितरित की जाएगी। इससे आजीविका संवर्धन और हरित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण

समारोह में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा, ताकि सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुंचे और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button