मध्य प्रदेश

MP के 100 गांव बनेंगे विकास मॉडल, माइक्रो प्लान से बदलेगी तस्वीर

पीएम मोदी से सीएम डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में मुलाकात। गाडरवारा एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन विस्तार का निमंत्रण, नक्सलमुक्त मप्र, कृषक कल्याण वर्ष–2026 और विकास रोडमैप पर चर्चा।

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में सुपर थर्मल पावर स्टेशन की विस्तारित परियोजना के भूमिपूजन का निमंत्रण दिया। साथ ही, मध्यप्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने, किसानों के कल्याण के लिए वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने और शासन के नवाचारों की विस्तृत जानकारी साझा की। सीएम ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियाँ और अगले तीन वर्षों का विकास रोडमैप भी प्रधानमंत्री को सौंपा।

पीएम मोदी ने नक्सल प्रभावित गांवों पर लिया फीडबैक

  • सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के उन गांवों की स्थिति पर फीडबैक लिया, जो लंबे समय तक नक्सली गतिविधियों से प्रभावित रहे।
  • इस पर मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों के 100 गांवों के विकास का माइक्रो-प्लान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि तय डेडलाइन से पहले चिह्नित नक्सलियों का खात्मा किया गया है और अब इन गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चरणबद्ध योजनाएं लागू की जा रही हैं। जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे।

चार महीने में दूसरी मुलाकात, केंद्रीय मंत्रियों से भी चर्चा

यह पीएम मोदी और मुख्यमंत्री की चार महीनों में दूसरी मुलाकात है। इससे पहले 17 सितंबर को पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर धार आए थे, जहां पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन हुआ था। दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर विचार-विमर्श किया।

‘मोदी विजन’ के अनुरूप एआई पर मिशन मोड में काम

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का उपयोग योजनाओं के क्रियान्वयन में कर रही है और जल्द एआई नीति लाई जाएगी। उन्होंने भोपाल में मप्र रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस–2026 का शुभारंभ किया तथा एआई लिटरेसी मिशन के तहत फ्यूचर स्किल्स फॉर एआई-पावर्ड भारत के लिए कौशल रथ को रवाना किया। यह पहल स्कूल–कॉलेज, आईटीआई, शिक्षकों और सरकारी अधिकारियों को एआई में प्रशिक्षित कर शहर–गांव का डिजिटल अंतर कम करेगी। सीएम ने मप्र स्पेस टेक नीति–2026 भी लॉन्च की।

एमओयू से मिलने वाले प्रमुख लाभ

  • शैक्षणिक संस्थानों में नवाचार और रोबोटिक्स को बढ़ावा
  • जलवायु परिवर्तन व सतत विकास में एआई-आधारित शोध
  • शासकीय विभागों में एआई व क्लाउड तकनीक का उपयोग
  • राज्य में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

ग्रामीण व वंचित क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता

  • पीएम मोदी से साझा किए गए प्रमुख कार्य और नवाचार
  • कृषक कल्याण वर्ष घोषित कर 10 संकल्पों का रोडमैप
  • अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट, ग्वालियर: 8 लाख करोड़ से अधिक के सामूहिक भूमिपूजन, 5,810 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
  • दुग्ध क्रांति: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ अनुबंध; 26 हजार गांवों में सहकारी समितियां
  • सिंहस्थ–2028 के लिए मास्टर प्लान और समयबद्ध क्रियान्वयन
  • किसान, युवा, नारी और गरीबों के लिए चार अलग-अलग मिशन

ई-ऑफिस से जनसुविधा

  • सिंचाई रकबा 1 करोड़ हेक्टेयर करने परियोजनाओं को मंजूरी
  • आवागमन सुधार के लिए 12 लाख करोड़+ की सड़क परियोजनाएं
  • GIS व रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के 30.77 लाख करोड़ के प्रस्तावों में से 30% पर काम शुरू

गाडरवारा में एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन का विस्तार

नरसिंहपुर के गाडरवारा में स्थित NTPC Limited के सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 1600 मेगावॉट क्षमता का विस्तार होगा।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने परियोजना को मंजूरी दी है। लागत: ₹20,446 करोड़, लक्ष्य 2029–30 तक पूरा करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button