छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को बड़ी राहत: हर समस्या के समाधान के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं से पहले हेल्पलाइन सेवा शुरू। छात्र, अभिभावक और शिक्षक टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर मानसिक तनाव व शैक्षणिक समस्याओं के लिए सहायता ले सकेंगे।

रायपुर. बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु आयोजन और विद्यार्थियों की समस्याओं के समय पर समाधान के उद्देश्य से परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह सेवा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही है।

विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक कर सकेंगे संपर्क

हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सभी परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सहायता ली जा सकती है।

मानसिक तनाव और मार्गदर्शन पर विशेष फोकस

हेल्पलाइन में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक अभिप्रेरक तथा मंडल के अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। ये विशेषज्ञ परीक्षा से जुड़े तनाव, करियर मार्गदर्शन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करेंगे।

रविवार को भी रहेगी सेवा उपलब्ध

इस हेल्पलाइन की खास बात यह है कि यह सेवा रविवार के दिन भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।

माशिमं की अपील

मंडल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या या तनाव की स्थिति में हेल्पलाइन सेवा का अवश्य उपयोग करें, ताकि बोर्ड परीक्षाएं तनावमुक्त और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button