भारत बनेगा ग्लोबल डिजिटल हब: बजट 2026 में गेमिंग–VFX सेक्टर चमकेंगे
Budget 2026 में सरकार ने Animation, VFX और Gaming को ‘Orange Economy’ का दर्जा दिया। 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में Content Creator Labs खुलेंगी, युवाओं को मिलेगा रोजगार।

नई दिल्ली. Budget 2026 में सरकार ने विकास का एक नया रास्ता चुना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि भारत अब केवल मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि क्रिएटिव इंडस्ट्री को भी अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ बनाना चाहता है। इसी सोच के तहत Animation, Visual Effects (VFX), Gaming और Comics जैसे सेक्टर्स को ‘Orange Economy’ का नाम दिया गया है।
तेजी से बढ़ रही है क्रिएटिव इंडस्ट्री
मोबाइल गेमिंग, OTT प्लेटफॉर्म, डिजिटल फिल्मों और ऑनलाइन कंटेंट की बढ़ती मांग के चलते यह सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का मानना है कि अगर युवाओं को सही ट्रेनिंग और प्लेटफॉर्म मिले, तो यही क्रिएटिव टैलेंट भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला सकता है। बजट में किए गए ऐलानों से आने वाले वर्षों में Animation, VFX और Gaming जैसे क्षेत्र लाखों नई नौकरियां पैदा कर सकते हैं।
Orange Economy क्या है
Budget 2026 में पेश की गई Orange Economy में Animation, VFX, Gaming, Comics और डिजिटल कंटेंट जैसे सेक्टर शामिल हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जहां आइडिया, सोच और क्रिएटिविटी की सबसे अधिक जरूरत होती है।
सरकार का मानना है कि भारत में पहले से ही फिल्मों, वेब सीरीज, विज्ञापनों और गेमिंग प्रोजेक्ट्स में VFX और Animation का व्यापक इस्तेमाल हो रहा है। अब लक्ष्य यह है कि यह काम विदेशों में आउटसोर्स होने के बजाय देश में ही हो, ताकि भारतीय युवाओं को सीधा रोजगार मिल सके।
Budget 2026 में क्या हुआ ऐलान
Budget 2026 के तहत सरकार ने देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में Content Creator Labs खोलने का ऐलान किया है। इन लैब्स में छात्रों को Animation, Gaming, VFX और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स भी सीख सकें।
स्कूल-कॉलेज स्तर से होगी स्किल डेवलपमेंट
सरकार का उद्देश्य है कि छात्रों को शुरुआती स्तर से ही कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल स्किल्स से जोड़ा जाए। सही दिशा और प्रशिक्षण मिलने पर यह सेक्टर आने वाले समय में करोड़ों रुपये की इंडस्ट्री बन सकता है और बड़े पैमाने पर स्वरोजगार को बढ़ावा दे सकता है।
रोजगार और युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा
Animation, Gaming और VFX जैसे क्षेत्रों में काम करने के लिए डिग्री से ज्यादा स्किल्स की जरूरत होती है। बजट के इन प्रावधानों से डिजाइन, स्टोरीटेलिंग, गेम डेवलपमेंट और डिजिटल आर्ट में रुचि रखने वाले युवाओं को खास लाभ मिलेगा।
सरकारी अनुमान के अनुसार, आने वाले कुछ वर्षों में यह सेक्टर करीब 20 लाख लोगों को रोजगार दे सकता है। इसमें फ्रीलांसिंग, स्टार्टअप्स और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स के अवसर भी शामिल होंगे।




