छत्तीसगढ़

एक झटके में बदली सत्ता की तस्वीर, 76 अफसरों पर चला तबादला चक्र

बलौदाबाजार में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल, एसपी के आदेश पर 76 पुलिसकर्मियों के तबादले। जानिए किन पदों पर हुआ बदलाव और क्या है प्रशासन का उद्देश्य।

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले में तैनात कुल 76 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में 4 उप निरीक्षक, 8 सहायक उप निरीक्षक, 45 प्रधान आरक्षक और 19 आरक्षक शामिल हैं।

तबादले के तहत सभी पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, यातायात शाखाओं, पुलिस सहायता केंद्रों और रिजर्व सेंटरों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इससे कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि यह जिले में हालिया दूसरा बड़ा प्रशासनिक बदलाव है। इससे पहले 31 दिसंबर को भी थाना प्रभारियों के पदों पर व्यापक फेरबदल किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि पुलिस व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button