हेल्थ सेक्टर में करियर का चांस — NHM ने निकाली बंपर भर्ती
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 87 संविदा पदों पर भर्ती निकली है। CHO, स्टाफ नर्स, नर्सिंग ऑफिसर समेत कई पद शामिल। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026।

बलौदाबाजार. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 87 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से —
- सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) – 17 पद
- स्टाफ नर्स – 36 पद
- नर्सिंग ऑफिसर – 4 पद
- एएनएम – 2 पद
- काउंसलर – 2 पद
- साइकोलॉजिस्ट – 5 पद
- जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट – 6 पद
- सपोर्ट स्टाफ – 3 पद
- लैब असिस्टेंट – 2 पद
- इसके अलावा — फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), फीडिंग डिमांस्ट्रेटर, अटेंडेंट, कुक कम केयर टेकर और सिक्योरिटी गार्ड के 1-1 पद भी शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया
इन संविदा पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर — कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) को 28 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
यहां देखें पूरी जानकारी
भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रारूप की विस्तृत जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें — https://balodabazar.gov.in/
युवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर
स्वास्थ्य विभाग में निकली यह भर्ती जिले के युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है। विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।




