खेल
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर: एलेना रिबाकिना ने आर्यना सबालेंका को हराकर खिताब जीता
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में एलेना रयबाकिना ने महिला एकल खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने विश्व नंबर-1 आर्यना सबालेंका को 3 सेटों में हराया।

मेलबर्न. कजाकिस्तान की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेना रयबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया है। शनिवार, 31 जनवरी को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेले गए फाइनल में रयबाकिना ने विश्व नंबर-1 आर्यना सबालेंका को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी।
2 घंटे 18 मिनट चला खिताबी मुकाबला
- पांचवीं वरीयता प्राप्त रयबाकिना को यह खिताबी मुकाबला जीतने में 2 घंटे 18 मिनट का समय लगा।
- पहले सेट में रयबाकिना ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई
- दूसरे सेट में सबालेंका ने जोरदार वापसी कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया
- निर्णायक तीसरे सेट में सबालेंका एक समय 3-0 से आगे थीं, लेकिन इसके बाद रयबाकिना ने शानदार कमबैक करते हुए लगातार गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया
पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बनीं रयबाकिना
- एलेना रयबाकिना के करियर का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
- 2022: विम्बलडन महिला एकल चैंपियन
- 2023: ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल (सबालेंका से हार)
- 2026: पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब पर कब्जा
तीसरी बार खिताब जीतने से चूकीं सबालेंका
आर्यना सबालेंका के पास लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने का मौका था, लेकिन वह इस बार चूक गईं।
उन्होंने इससे पहले 2023 और 2024 में यहां खिताब जीता था। सबालेंका अब तक कुल चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं, जिनमें यूएस ओपन 2024 और 2025 के खिताब भी शामिल हैं।
सेमीफाइनल में ऐसा रहा दोनों का प्रदर्शन
- रयबाकिना ने सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को 6-3, 7-6 से हराया
- सबालेंका ने सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना को 6-2, 6-3 से मात दी
रयबाकिना का टूर्नामेंट सफर
- सेमीफाइनल: जेसिका पेगुला – 6-3, 7-6
- क्वार्टर फाइनल: इगा स्वियातेक – 7-5, 6-1
- चौथा राउंड: एलिस मर्टेंस – 6-1, 6-3
- तीसरा राउंड: 6-2, 6-3
- दूसरा राउंड: 7-5, 6-2
- पहला राउंड: 6-4, 6-3
सबालेंका का सफर
- सेमीफाइनल: एलिना स्वितोलिना – 6-2, 6-3
- क्वार्टर फाइनल: इवा योविच – 6-3, 6-0
- चौथा राउंड: विक्टोरिया एमबोको – 6-1, 7-6
- तीसरा राउंड: अनास्तासिया पोटापोवा – 7-6, 7-6
- दूसरा राउंड: 6-3, 6-1
- पहला राउंड: 6-4, 6-1
मेन्स सिंगल्स फाइनल: जोकोविच vs अल्कारेज
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स फाइनल में 1 फरवरी (रविवार) को कार्लोस अल्कारेज और नोवाक जोकोविच आमने-सामने होंगे।
- अल्कारेज ने सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया
- जोकोविच ने दूसरे सेमीफाइनल में जैनिक सिनर को मात दी




