पीड़िता को इंसाफ: शारीरिक शोषण का आरोपी कोतवाली पुलिस की पकड़ में
अनूपपुर में शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। शहडोल निवासी आरोपी शिवम महरा गिरफ्तार, बीएनएस की धारा 69 के तहत केस दर्ज।

अनूपपुर. अनूपपुर जिले में शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में की गई।
दोस्ती से शुरू हुआ शोषण का सिलसिला
पीड़िता ने कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शहडोल जिले के ग्राम हथगला निवासी शिवम महरा ने उससे दोस्ती की और शादी का वादा किया। आरोप है कि इसी झांसे में रखकर पिछले एक वर्ष से उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा।
मामला दर्ज होते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 105/26 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज किया। टीआई अरविन्द जैन के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी की कार्रवाई में —
- उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा
- प्रधान आरक्षक शेख रसीद
- आरक्षक अब्दुल कलीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपी शहडोल का रहने वाला
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम महरा (21 वर्ष) पिता विजय महरा, निवासी ग्राम हथगला, थाना बुढार जिला शहडोल के रूप में हुई है।




