मध्य प्रदेश

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: आगर-मालवा के तीन लोगों की मौत, ट्रक से कार की टक्कर

गुजरात के बोटाद जिले में हुए सड़क हादसे में आगर-मालवा के तीन लोगों की मौत, चार गंभीर घायल। ट्रक से टकराने पर ईको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त।

आगर-मालवा. आगर‑मालवा जिले के नलखेड़ा क्षेत्र के पनाला गांव के रहने वाले तीन लोगों की गुजरात में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बोटाद जिले के रानपुर इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक से टकराने के बाद कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

खेती के काम से जा रहे थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, ईको कार में सवार सभी लोग खेती से जुड़े काम के सिलसिले में रानपुर क्षेत्र के कुंडली गांव जा रहे थे। देर रात धुंधका की ओर जाने वाले हाईवे से आगे कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि उड़ गए परखच्चे

टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार कुछ लोगों के शव सड़क पर जा गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

सभी घायलों को बोटाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button