उत्तर प्रदेशराज्य

रक्षाबंधन पर बहनों को UP सरकार का तोहफा: 31 अगस्त तक चलेंगी अतिरिक्त बसें, बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर

रक्षाबंधन पर UP रोडवेज 31 अगस्त तक चलाएगा अतिरिक्त बसें। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ। ड्राइवर-कंडक्टरों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन भत्ता।

लखनऊ: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने व्यापक तैयारी की है। प्रदेशभर में 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसों का निर्बाध संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रमुख बस स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की विशेष तैनाती की गई है।

वरिष्ठ महिलाओं को मुफ्त यात्रा का बड़ा तोहफा

प्रदेश सरकार की ‘लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना’ के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में 28 अगस्त से आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति दे दी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की मूल निवासी वरिष्ठ महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए जल्द ही विशेष स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ड्राइवर और कंडक्टरों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

त्योहारी सीजन में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए संविदा व नियमित कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज घोषित किया गया है:

  • 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि: 26 से 31 अगस्त के बीच 6 दिनों में न्यूनतम 1800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले चालकों और परिचालकों को दी जाएगी।
  • अतिरिक्त किलोमीटर पर भुगतान: 1800 किलोमीटर से अधिक संचालन करने पर संविदा कर्मियों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।

पारदर्शी प्रतिपूर्ति और मॉनिटरिंग व्यवस्था

मुफ्त यात्रा योजना के तहत आने वाले खर्च का सटीक आकलन परिवहन निगम करेगा। निगम हर महीने वास्तविक व्यय और देय प्रतिपूर्ति का सत्यापित विवरण शासन को प्रेषित करेगा, जिससे बजट प्रबंधन और व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button