बिज़नेस

सऊदी अरब ने कच्चे तेल के दाम में की रिकॉर्ड $11 की कटौती, क्या अब भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

सऊदी आरामको ने कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड 11 डॉलर प्रति बैरल की कटौती की है। जानिए इस फैसले से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कितने सस्ते हो सकते हैं।

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी आरामको ने एशियाई देशों (जिसमें भारत भी शामिल है) के लिए कच्चे तेल की कीमतों (OSP) में रिकॉर्ड कटौती की है। कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले ‘अरब लाइट क्रूड’ के दाम में जुलाई के मुकाबले 11 डॉलर प्रति बैरल की भारी कमी की है। साल 2003 के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त कटौती है। इस फैसले के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होंगे?

क्या भारत में आम जनता को मिलेगा सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा?

सऊदी अरब द्वारा कच्चे तेल के दाम घटाने से भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की खरीद लागत कम होगी। नियम के मुताबिक, कच्चे तेल में प्रति बैरल 10 डॉलर की कमी से भारतीय कंपनियों को बड़ी राहत मिलती है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी हाल ही में संकेत दिए थे कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम स्थिर रहते हैं, तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम की जा सकती हैं।

चीन-भारत के बाजार पर कब्जा और प्राइस वॉर की तैयारी

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में सऊदी अरब एशियाई बाजार, खासकर चीन और भारत में अपनी खोई हुई हिस्सेदारी वापस पाने के लिए यह कदम उठा रहा है। हालांकि, सऊदी के लिए यह राह इतनी आसान नहीं होगी, क्योंकि यूएई (UAE), इराक और कुवैत जैसे देश पहले से ही भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार में प्राइस वॉर और तेज हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button