राष्ट्रीय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: रामपुर में गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित पिकअप, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

शिमला के रामपुर में उरमण के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कुल्लू का एक परिवार भी शामिल है। पुलिस जांच में जुटी।

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रामपुर उपमंडल के तहत आने वाले तकलेच चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ उरमण नामक स्थान पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना खौफनाक था कि गाड़ी में सवार सभी 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मृतकों की पहचान और प्रशासनिक कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी का नंबर HP06B-2420 था। हादसे के तुरंत बाद शवों को खाई से निकालकर कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • अशोक जेन (32 – चालक): पुत्र ध्यान जेन, गांव छलटा, डाकघर काशापाट, रामपुर, शिमला।
  • अभिषेक सनी (23): पुत्र नरसिंह सानी, गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, रामपुर, शिमला।
  • लायक राम (56): पुत्र मागु राम, गांव पाठ, डाकघर काशापाट, रामपुर, शिमला।
  • नीतीन (23): पुत्र मैन सिंह जेन, गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
  • आशा कुमारी: पत्नी सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, आनी, जिला कुल्लू।
  • युगल: पुत्र सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, आनी, जिला कुल्लू।

जांच जारी: पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे के बाद रामपुर और कुल्लू के आनी क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को हरसंभव फौरी राहत और सहायता पहुँचाने में जुट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button