बिज़नेस

Share Market Boom: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निफ्टी 24,000 के पार; बैंकिंग शेयरों ने काटा गदर

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को अचानक जोरदार रौनक लौट आई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला, जबकि निफ्टी 24,000 के पार निकल गया है। HDFC और ICICI बैंक समेत कई दिग्गज बैंकिंग स्टॉक्स में तूफानी तेजी देखी जा रही है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

मुंबई. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) की शुरुआत भले ही सुस्ती के साथ हुई हो, लेकिन महज घंटेभर के भीतर ही पासा पूरी तरह पलट गया। बिकवाली का दबाव झेल रहे सेंसेक्स और निफ्टी अचानक ग्रीन जोन में आकर तूफानी रफ्तार से दौड़ने लगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर ट्रेड करता दिखा, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी ऐतिहासिक 24,000 के जादुई आंकड़े को पार कर गया। बाजार में आई इस अचानक तेजी के पीछे सबसे बड़ा हाथ बैंकिंग सेक्टर के दिग्गजों का रहा।

लाल निशान से निकलकर हरे निशान पर पहुंचे दोनों इंडेक्स

शुरुआती कारोबार में दोनों ही प्रमुख इंडेक्स सुस्त या गिरावट के साथ खुले थे, लेकिन बाद में इनमें जोरदार रिकवरी देखी गई:

  • सेंसेक्स की चाल: सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,200 की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 76,229 पर खुला था। लेकिन कुछ ही देर में खरीदारों के हावी होने से यह 700 से अधिक अंक उछलकर 76,976 के स्तर पर जा पहुंचा।
  • निफ्टी की चाल: निफ्टी कल के बंद 23,824 के मुकाबले गिरकर 23,795 (रेड जोन) पर ओपन हुआ था। हालांकि, बाजार का सेंटीमेंट बदलते ही इसने 180 अंकों से ज्यादा की रिकवरी की और 24,013 के स्तर पर ट्रेड करने लगा।

बैंकिंग और इन दिग्गज स्टॉक्स ने दिखाया दम

बाजार को ऊपर खींचने में बैंकिंग और लार्जकैप शेयरों का सबसे बड़ा योगदान रहा। प्रमुख स्टॉक्स का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

शेयर का नाम (Top Gainers) तेजी (%)
Trent Share 3.70%
AU Bank 3.50%
IndiGo Share 2.80%
ICICI Bank 2.70%
Bajaj Finance 2.40%
HDFC Bank 2.20%
SBI Share 1.90%

कच्चे तेल में गिरावट और ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेत

बाजार के जानकारों के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार में अचानक आई इस तेजी के पीछे वैश्विक संकेत भी जिम्मेदार हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई भारी गिरावट से घरेलू बाजार का सेंटिमेंट काफी मजबूत हुआ है। इसके अलावा, एशियाई बाजारों में कोस्पी से लेकर हैंगसेंग तक में मजबूती दर्ज की गई। वहीं, शुरुआती कारोबार में सुस्त दिख रहा Gift Nifty अचानक करीब 200 अंक चढ़ गया, जिससे घरेलू निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button