चालाकी पड़ी भारी! पाकिस्तान सीमा से आए ईरानी टैंकर पर कोस्टगार्ड का एक्शन
भारतीय तटरक्षक द्वारा जब्त ईरान से जुड़े तीन तेल टैंकरों में बड़ा खुलासा। MT Asphalt Star ने पाकिस्तान की EEZ में ट्रैकिंग बंद रखी, बिना अनुमति भारतीय क्षेत्र में तेल ट्रांसफर का आरोप।

मुंबई. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) द्वारा पश्चिमी तट के पास जब्त किए गए ईरान से जुड़े तीन प्रतिबंधित तेल टैंकरों में से एक जहाज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एफआईआर के मुताबिक MT Asphalt Star कई दिनों तक पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में अपना ट्रैकिंग सिस्टम बंद रखे हुए था, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध हो गईं।
तीन जहाज जब्त, 55 क्रू मेंबर जांच के दायरे में
तटरक्षक बल ने 4-5 फरवरी को संदिग्ध शिप-टू-शिप ट्रांसफर का पता लगाकर तीन जहाजों को हिरासत में लिया। जब्त जहाजों के नाम हैं:
- MT Asphalt Star
- MT Stellar Ruby
- MT Al Jafzia
- तीनों को जांच के लिए मुंबई लाया गया। इन जहाजों पर कुल 55 क्रू मेंबर सवार थे।
पाकिस्तान की EEZ में 8 दिन तक रहा जहाज
जांच में सामने आया कि 20 जनवरी से 28 जनवरी के बीच MT Asphalt Star पाकिस्तान की विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में प्रवेश कर गया था। 28 जनवरी को जहाज ने:
- AIS (Automatic Identification System)
- VHF कम्युनिकेशन
- सभी सेंसर
- बंद कर दिए, जिससे उसकी लोकेशन और पहचान छिपाई जा सके।
- कप्तान का दावा है कि वॉयेज डेटा रिकॉर्डर सिस्टम खराब हो गया था।
AIS स्पूफिंग और फर्जी पहचान से बचने की कोशिश
- एफआईआर के अनुसार तीनों जहाजों ने
- AIS स्पूफिंग (झूठी लोकेशन दिखाना)
- फर्जी पहचान डेटा
- का इस्तेमाल कर जांच से बचने की कोशिश की।
बिना अनुमति भारतीय EEZ में तेल ट्रांसफर का आरोप
- MT Asphalt Star पर आरोप है कि उसने:
- 30 मीट्रिक टन हेवी फ्यूल ऑयल MT Al Jafzia को
- 5473 मीट्रिक टन बिटुमेन MT Stellar Ruby को
- भारतीय EEZ में बिना सरकारी अनुमति ट्रांसफर किया।
मालिक समेत 9 आरोपी, दो गिरफ्तार
15 फरवरी को येलो गेट पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें अबू धाबी स्थित भारतीय नागरिक और जहाजों के मालिक जोगिंदर सिंह बरार भी शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी
- कप्तान श्याम बहादुर चौहान
- एक क्रू मेंबर
- जहाज मालिक ने आरोपों से किया इनकार
- जोगिंदर सिंह बरार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके जहाज संकट में फंसे दूसरे जहाजों को जरूरी सप्लाई दे रहे थे और कोई अवैध गतिविधि नहीं हुई। उन्होंने भारतीय अधिकारियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है।
‘शैडो फ्लीट’ पर भारत की बढ़ती सख्ती
यह कार्रवाई ईरान से जुड़े कथित ‘शैडो फ्लीट’ के खिलाफ अमेरिका के प्रतिबंधों के समर्थन में भारत की बढ़ती निगरानी का हिस्सा मानी जा रही है। भारतीय तटरक्षक ने:
- भारतीय EEZ में निगरानी बढ़ा दी है
- अवैध तेल कारोबार पर सख्ती तेज कर दी है
- फिलहाल तीनों जहाज मुंबई में लंगर डाले हुए हैं और जांच जारी है।




