उत्तर प्रदेशराज्य

160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी नमो भारत ट्रेन, मेरठ-दिल्ली की दूरी सिमटी

22 फरवरी को पीएम मोदी नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली-मेरठ का सफर 40 मिनट में पूरा होगा। 160 किमी/घंटा की रफ्तार, सोलर एनर्जी और नेट जीरो स्टेशन इस परियोजना को खास बनाते हैं।

मेरठ. मेरठ और पूरे एनसीआर के लिए 22 फरवरी ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ के बीच सफर का समय घटकर करीब 40 मिनट रह जाएगा। एनसीआरटीसी के ट्रायल रन में नमो भारत ट्रेन ने 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हुए सराय काले खां से बेगमपुल तक की दूरी मात्र 39 मिनट में तय कर नई रफ्तार का अहसास कराया।

स्टॉपेज के साथ 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

सामान्य संचालन के दौरान ट्रेन हर स्टेशन पर करीब एक मिनट के ठहराव के साथ लगभग 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचेगी।

  • सराय काले खां से गाजियाबाद – 15 मिनट
  • गाजियाबाद से मेरठ साउथ – 15 मिनट
  • मेरठ साउथ से बेगमपुल – कुछ ही मिनट

इस तेज और समयबद्ध सेवा से रोजाना दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

120 की रफ्तार से दौड़ेगी मेरठ मेट्रो

बेगमपुल का अंडरग्राउंड स्टेशन (करीब 70 मीटर नीचे) इंटरचेंज का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। यहां

  • एक तरफ नमो भारत
  • दूसरी तरफ मेरठ मेट्रो
  • फ्लोरोसेंट ग्रीन, ब्लू और ऑरेंज थीम वाली तीन कोच की मेरठ मेट्रो 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकेगी और बेगमपुल से मेरठ साउथ का सफर सिर्फ 10 मिनट में पूरा होगा।

बिजली बचाने में बनेगी रोल मॉडल

  • 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में पर्यावरण संरक्षण पर खास फोकस किया गया है।
  • स्टेशनों और डिपो की छतों पर सोलर पैनल
  • 15 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य
  • अभी 5.5 मेगावॉट उत्पादन
  • भविष्य में 110 मेगावॉट का कैप्टिव सोलर प्लांट
  • इससे कुल बिजली जरूरत का करीब 60% सौर ऊर्जा से पूरा होगा और हर साल 1.77 लाख टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आएगी।

नेट जीरो एनर्जी स्टेशन की अनोखी पहल

साहिबाबाद और गुलधर देश के पहले ऐसे स्टेशन बन गए हैं जिन्हें IGBS नेट जीरो एनर्जी (ऑपरेशन) रेटिंग मिली है। यहां जितनी बिजली खपत होती है, उतनी ही सौर ऊर्जा से पैदा कर ग्रिड को वापस भेज दी जाती है। पूरे कॉरिडोर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

निर्बाध कनेक्टिविटी का मिलेगा फायदा

मेरठ साउथ से नमो भारत के जरिए सीधे आनंद विहार पहुंचा जा सकेगा, जहां

  • आरआरटीएस स्टेशन
  • आईएसबीटी
  • मेट्रो स्टेशन आपस में जुड़े होंगे।

इससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।

संभावित संचालन शेड्यूल (प्रारंभिक)

  • पीक आवर – हर 10–15 मिनट
  • नॉन पीक आवर – हर 15–20 मिनट
    (अधिकारिक टाइमटेबल लॉन्च के साथ जारी होगा)

एनसीआर के ट्रांसपोर्ट का नया मॉडल

नमो भारत और मेरठ मेट्रो न केवल यात्रा समय घटाएंगे, बल्कि यह परियोजना तेज आधुनिक पर्यावरण अनुकूल
सार्वजनिक परिवहन का नया राष्ट्रीय मॉडल भी बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button