लाइफस्टाइल
आयरन तवा इस्तेमाल करने का सही फॉर्मूला—डोसा होगा परफेक्ट
लोहे के तवे पर डोसा या चीला चिपकता है? जानिए कास्ट आयरन तवे को सही तरीके से धोने और सीजन करने का आसान तरीका, जिससे तवा बने नॉन-स्टिक जैसा और डोसा बिल्कुल परफेक्ट।

डोसा या चीला बनाने के लिए नॉनस्टिक तवा इस्तेमाल करना आसान जरूर होता है, लेकिन नॉनस्टिक को सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है और इसे बार-बार बदलना भी पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर लोग लोहे (कास्ट आयरन) के तवे पर डोसा बनाने की सलाह देते हैं। हालांकि समस्या यह आती है कि एक बार तवा धोने के बाद उस पर डोसा चिपकने लगता है। इसका समाधान है लोहे के तवे की सही सीजनिंग। अगर आप यह तरीका सीख लें, तो तवा लंबे समय तक नॉन-स्टिक जैसा बना रहेगा।
सबसे पहले सीखें लोहे के तवे को सही तरीके से धोना
- कास्ट आयरन तवा धोने से पहले हल्का सा गर्म कर लें।
- इससे तवे के किनारों या सतह पर जमी पपड़ी आसानी से ढीली हो जाती है।
- अब किसी स्पैटुला या खुरचने वाली चीज से जमी परत हटा दें।
- बहुत ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं होती, हल्के माइल्ड साबुन से धो लें।
धोने के बाद लोहे के तवे को सीजन करने का आसान तरीका
- तवा धोते ही उसे कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर पूरी तरह सुखा लें।
- अब तवे पर हाई स्मोकिंग ऑयल (सरसों का तेल या तिल का तेल) हल्का सा लगाएं।
- किचन टॉवेल या कपड़े से तेल को चारों तरफ अच्छे से फैलाकर पोंछ दें।
- तवे को गैस पर रखें और तब तक गर्म करें जब तक हल्का धुआं निकलने न लगे।
- धुआं आते ही गैस बंद कर दें और तवे को ठंडा होने दें।
- गर्म करने से तेल तवे के अंदर अब्ज़ॉर्ब हो जाता है और सतह नॉन-स्टिक जैसी बन जाती है।
- ठंडा होने पर एक्स्ट्रा तेल को दोबारा पोंछकर तवा रख दें।
नया तवा या ज्यादा रगड़ा हुआ तवा हो तो क्या करें?
अगर तवा नया है या आपने उसे ज्यादा रगड़कर धोया है, तो
- यह प्रक्रिया 2 से 3 बार दोहराएं।
- हर बार गर्म करके ठंडा करें और अतिरिक्त तेल पोंछते जाएं।
- इससे तवा पूरी तरह से स्मूद और चिकना हो जाएगा।
डोसा चिपकने से बचाने का खास टिप
- अगर पहली बार डोसा बनाते समय तवा थोड़ा चिपके, तो घबराएं नहीं।
- एक-दो डोसा बनाने के बाद तवा अपने आप बेहतर परफॉर्म करने लगता है।
- इसके बाद चीला या डोसा बिना चिपके आसानी से बनने लगता है।
क्यों बेहतर है लोहे का तवा?
- सेहत के लिए सुरक्षित
- लंबे समय तक टिकाऊ
- सही सीजनिंग से नॉन-स्टिक जैसा रिज़ल्ट
- स्वाद भी ज्यादा बेहतर



