बिज़नेस

स्टाइल और टेक्नोलॉजी का नया कॉम्बिनेशन: 2026 में लॉन्च होगी होंडा सिटी फेसलिफ्ट

2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकती है होंडा सिटी फेसलिफ्ट। नए एक्सटीरियर डिजाइन, हल्के इंटीरियर अपडेट और वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मिडसाइज सेडान में ताजगी बनाए रखने की तैयारी।

नई दिल्ली. मिडसाइज सेडान सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए होंडा साल 2026 की दूसरी छमाही में होंडा सिटी का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। मौजूदा पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी को 2020 में लॉन्च किया गया था, जबकि 2023 में इसका पहला फेसलिफ्ट पेश किया गया था।

छठी पीढ़ी से पहले मिलेगा अस्थायी अपडेट

बताया जा रहा है कि 2026 में आने वाला यह फेसलिफ्ट, 2028 में लॉन्च होने वाली छठी पीढ़ी की होंडा सिटी से पहले एक अस्थायी अपडेट होगा। इसका मकसद मिडसाइज सेडान सेगमेंट में कार की ताजगी और प्रतिस्पर्धा बनाए रखना है।

एक्सटीरियर में दिखेंगे बड़े बदलाव

  • इस फेसलिफ्ट में सबसे बड़े बदलाव एक्सटीरियर डिजाइन में देखने को मिल सकते हैं।
  • नया फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड बंपर
  • बदली हुई हेडलाइट्स और टेललाइट्स
  • नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स
  • इन बदलावों के जरिए कार को ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने की तैयारी है।

इंटीरियर में मामूली अपडेट की संभावना

इंटीरियर में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। हालांकि,

  • नए ट्रिम विकल्प
  • बदली हुई अपहोल्स्ट्री

कुछ नए फीचर्स

जोड़े जा सकते हैं। चर्चा है कि इसमें ऑप्शनल 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है। केबिन लेआउट और मौजूदा फीचर लिस्ट को लगभग पहले जैसा ही रखा जाएगा।

इंजन और मैकेनिकल सेटअप रहेगा वही

मैकेनिकल तौर पर 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121 एचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्प भी मौजूदा मॉडल जैसे ही रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button